रिषिकेष, जुलाई 12 -- Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था, जिसकी धरपकड़ को लगातार पुलिस टीम जुटी थी, जिसमें एसओजी क मदद लेने के बाद आखिरकार फरार आरोपी को दबोच लिया गया। एसओजी प्रभारी खुशी राम पांडेय ने बताया कि आरोपी कैलाश चंद्र पुत्र जसराज निवासी बुराखन बैयवार, राजस्थान व हाल निवासी बहादाराबाद, हरिद्वार के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में बीते वर्ष डोईवाला कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नाबालिग की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। फरार आरोपी पर एसएसपी ने 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। बताया कि पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...