Rishikesh News: दुष्कर्म प्रकरण को रेलवे रोड पर जमकर हंगामा
रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: रेलवे रोड स्थित एक होटल में तीन दिन पहले 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने होटल में तोड़फोड़ कर उसे जमींदोज करने की मांग उठाई। साथ ही दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। एहतियातन होटल को भी बंद कर दिया गया। घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुआ। कई दर्जन स्थानीय लोग अचानक रेलवे रोड पर पहुंचे और दुष्कर्म से संबंधित होटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बातचीत की। बारिश के बीच लोग करीब 11 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.