Rishikesh News: दिनदहाड़े महिला से चेन लूट में दो गिरफ्तार
रिषिकेष, अगस्त 3 -- Rishikesh News: बैराज कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की। हालांकि, भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम की है। बैराज कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय रेखा त्यागी घर से दूध लेने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और गले से सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ दूरी पर दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और विकास, निवासी खेल्लानी, डोडा (जम्मू-कश्मीर) के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.