Rishikesh News: त्योहारी सीजन के बाद सीवर कार्य करे शासन
रिषिकेष, अक्टूबर 9 -- Rishikesh News: महानगर की सड़कों पर चल रहे सीवर कार्यों से क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा सीवर कायों पर तत्काल रोक लगा त्योहारी सीजन के बाद करवाने की मांग की। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश में लगभग एक वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कों पर सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा सड़कों को खोदने के बाद सही तरीके से मरम्मत नहीं की जा रही है। जिसके कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.