रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: तेलीवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में खोला गया। विद्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग अधिकारियों की अहम बैठक भी हुई, जिसमें प्रधानाध्याक कमल प्रकाश के साथ मारपीट की घटना में चिंता व्यक्त की गई। खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल की मौजूदगी में हुई बैठक में विद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दिया गया। बताया गया कि शिक्षक और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरी है। विद्यालय में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे शिक्षक भयभीत हैं। बच्चों की पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना जरूरी है। फिलहाल विद्यालय को पुलिस सुरक्षा में संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: तेलीवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के सा...