Rishikesh News: तीर्थनगरी में धूमधाम से मनायी गई दुर्गानवमी
रिषिकेष, अक्टूबर 19 -- Rishikesh News: ऋषिकेश में सोमवार को दुर्गा नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की अराधना की। इसके बाद घरों में कंजकों को आमंत्रित कर उनका पूजन किया गया। उन्हें भोजन करा व उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। शारदीय नवरात्र के नवें दिन सभी मंदिरों में मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में नवमी पर जगह-जगह कंजक पूजन किया गया। आश्रम और घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाया गया। इससे पहले सभी कंजकों के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: महानवमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में हुआ कन्या पूजन बाद में सभी कंजकों को हलवा, पूरी का भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.