Rishikesh News: तीर्थनगरी के बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़
रिषिकेष, अक्टूबर 27 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, वरिष्ठ संवाददाता। करवाचौथ पर्व को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजारों में रौनक है। मंगलवार को सुहागिनों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार करवाचौथ पर ऋषिकेश के बाजारों में करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। मंगलवार को सबसे ज्यादा भीड़ सराफा (ज्वेलरी) और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। महिलाओं ने अपनी पसंद के पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, लहंगा और सूट खरीदे। वहीं, सराफा बाजारों में सोने-चांदी के सिक्कों, बिछुओं, पायल और नए डिजाइनों के मंगलसूत्रों की भारी मांग रही। ज्वेलर्स संघ के अध्यक्ष हितेन्द्र पंवार के मुताबिक, इस साल बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उत्साह देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: करवाचौथ पर खरीदारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.