Rishikesh News: तीर्थनगरी ऋषिकेश में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंडक
रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- बारिश से बढ़ी ठंड, घाटों पर घटे श्रद्धालु Rishikesh News: तीर्थनगरी में गुरुवार सुबह आधे घंटे की झमाझम बारिश से पारा लुढ़क गया। मौसम में ठंडक बढ़ने ने सर्दी का एहसास होने लगा। इस वजह से गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई। शहर के रायवाला, श्यामपुर, चकजोगीवाला, दुधली, डोईवाला, भानियावाला, माजरी ग्रांट आदि क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे। करीब नौ बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक मूसलाधार वर्षा हुई। इसके चलते बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को दुकानों में शरण लेनी पड़ी। बारिश खुलने के बाद ठंड भी बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों मे नजर आए। गंगा घाटों पर आरती और स्नान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.