रिषिकेष, अगस्त 11 -- Rishikesh News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई दिया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हुआ। रैली के जरिए सभी ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। मंगलवार को भाजपाईयों ने रैली ऋषिकेश रोड स्थित बालाजी फार्म से केशवपुरा, राजीव नगर, मिल बाजार, मिल रोड और चौक बाजार होते हुए खंड विकास कार्यालय तक तिरंगा रैली निकाली। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में निकाली तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Rishikesh News: तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित हुई बैठक यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने निकाली जगह-जगह तिरंगा यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...