Rishikesh News: ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच रवाना हुई आठवीं छड़ी यात्रा
रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: उत्तराखंड की प्राचीन धार्मिक विरासत, मठ-मंदिरों और सनातन परंपराओं के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को ऋषिकेश से आठवीं छड़ी यात्रा निकाली गई। शुभारंभ मायाकुंड स्थित तारा माता मंदिर में ब्रह्मलीन गोदावरी गिरी महाराज के समाधि स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के बाद किया गया। महंत संध्या गिरी महाराज ने कहा कि छड़ी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की प्राचीन धार्मिक विरासत, संत परंपरा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का अभियान है। इसके माध्यम से लोगों को प्राचीन मठ-मंदिरों के इतिहास और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान संत-महात्मा विभिन्न तीर्थस्थलों पर दर्शन-पूजन कर सनातन धर्म और भारती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.