रिषिकेष, सितम्बर 22 -- Rishikesh News: ढालवाला में दूषित पानी के ट्रीटमेंट के लिए जापानी तकनीक 'जोकासू' से प्लांट निर्माण के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने प्लांट से दुर्गंध को लेकर शिकायत की, जिस पर एसडीएम नरेंद्रनगर और जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की शंकाओं को दूर किया। एसडीएम की मानें, तो समझाने के बाद लोग प्लांट निर्माण में सहयोग के लिए राजी हो गए हैं। मंगलवार को चंद्रभागा नदी में ढालवाला के वार्ड नंबर नौ में आबादी क्षेत्र के नजदीक 300 केएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण को जल निगम की इकाई निर्माण एवं अनुरक्षण गंगा के अधिकारी पहुंचे थे, जिसपर स्थानीय लोगों ने प्लांट निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने प्लांट बनने से आबादी क्षेत्र में दुर्गंध फैलने और बरसात में न...