Rishikesh News: डोईवाला स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी व स्टाफ पर केस
रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भर्ती युवक को बिना टेस्ट किए इंजेक्शन लगाने और इसके बाद उसकी मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारी और अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज किया है। करीब नौ महीने पुराने मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है। मृतक की बहन ब्रह्मपुरी, माजरा, देहरादून निवासी रूबी के मुताबिक उनके भाई फरीदूल्लाह उर्फ सलमान को 27 जनवरी की रात नशा मुक्ति केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने बिना टेस्ट किए उनके भाई को इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अचानक मौत हो गई। बहन ने इस मामले में अस्पताल के कर्मचारी और अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.