Rishikesh News: डोईवाला शुगर मिल की व्यवस्थाएं परखीं
रिषिकेष, अगस्त 5 -- Rishikesh News: राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने बुधवार को डोईवाला शुगर मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों की समस्याएं जानी व सुझाव भी लिए। निरीक्षण के दौरान विनोद उनियाल ने कहा कि डोईवाला शुगर मिल क्षेत्र के किसानों और कर्मचारियों से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। इसके सुचारु संचालन और विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से मिल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.