रिषिकेष, अगस्त 24 -- Rishikesh News: डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला, झबरावाला, माजरी ग्रांट, चांदमारी और मारखम ग्रांट सहित कई गांवों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या क्षेत्रवासी परेशान है। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को लेकर उत्तराखंड परवादून जिला कांग्रेस सेवा दल ने आवाज उठाई। सोमवार को कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने लच्छीवाला कार्यालय में यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि जनहित को देखते हुए अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...