रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: गश्त के दौरान पुलिस ने लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से एक नशा तस्कर को पकड़ लिया। हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो तस्कर के पास एक किलो 210 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान रोहित करमाली निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के रूप रूप में हुई। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बीते बुधवार की देर रात रोहित को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पेशी के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में सात मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...