रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप नेगी, वार्ड संख्या 15 के सभासद रियासत अली और वार्ड संख्या 19 की सभासद जमना देवी शामिल हैं। तीनों प्रत्याशियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर चुनाव अधिकारी विनय कुमार के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस चुनाव के लिए कुल पांच सभासदों ने नामांकन पत्र लिए थे। इनमें भाजपा के प्रदीप नेगी, राकेश डोभाल और सुरेश सैनी के अलावा निर्दलीय सभासद रियासत अली और जमना देवी शामिल थे। हालांकि, नामांकन दाखिल करने वालों में तीन प्रत्याशी ही शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 13 अक्टूबर को न...