Rishikesh News: डोईवाला नगर में सीवर लाइन बिछाने को सीएम से लगाई गुहार
रिषिकेष, जुलाई 19 -- Rishikesh News: नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीएम से डोईवाला नगर में सीवर लाइन बिछाने, पालिका के नए भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें की। रविवार को देहरादून में डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने दून जाकर सीएम से मुलाकात की। नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि डोईवाला नगर क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब भी बना हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नगर में सीवर लाइन नहीं होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.