Rishikesh News: डयूटी पर मृत हुए लाइन मैन के परिजनों से मिले विधायक
रिषिकेष, जुलाई 23 -- Rishikesh News: करंट लगने से मृत लाइनमैन प्रदीप कश्यप के परिजनों से गुरुवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सर्वहारा नगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर शोक जताते हुए मामले की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा व आश्रित को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। परिजनों ने विधायक को बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका आरोप है कि एक ही खंभे पर दो फीडर थे। इनमें से एक फीडर बंद किया गया, जबकि दूसरा चालू रहने से लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और प्रदीप कश्यप की मौत हो गई। इस पर विधायक ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके सिंह से फोन पर बात कर पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच जल्द पूरी कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.