Rishikesh News: ठेकेदार का दस हजार का चालान काटा
रिषिकेष, अगस्त 19 -- Rishikesh News: नगरपालिका की टीम बुधवार को भानियावाला में अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें एक निर्माणाधीन भवन के बाहर सड़क पर मलबा दिखा, जिसके बाद पता चला कि यह मलबा भवन से निकाला गया है। पालिका की टीम ने भवन निर्माण में जुटे ठेकेदार का दस हजार रूपये का चालान कर दिया। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि सड़कों पर गंदगी और मलबा आदि फेंकने वालों के खिलाफ नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम में सफाई निरीक्षक सचिन, संकेत कुमार, तपस, अमित आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.