रिषिकेष, सितम्बर 10 -- Rishikesh News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के निशुल्क पास बनाने में आ रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसीलदार बिरम सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने टोल कर्मियों पर स्थानीय लोगों से बदसलूकी करने और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि टोल प्लाजा से रोजाना आने-जाने वाले स्थानीय लोगों से अवैध वसूली की जा रही है और निशुल्क पास बनाने में आनाकानी की जा रही है। नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों के निशुल्क पास नहीं बनाए जा रहे हैं। नए वाहनों के पास बनवाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञा...