Rishikesh News: टॉप-10 मेधावियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान
रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्य और निरंतर परिश्रम जरूरी हैं। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.