रिषिकेष, जुलाई 14 -- Rishikesh News: डोईवाला, संवाददाता। हिमालयन हॉस्पिटल और टीएचडीसी के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें टिहरी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, टीएचडीसी कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है। मंगलवार को टिहरी जिले के भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसीआईएल चिकित्सालय में साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एसआरएचयू जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना और टीएचडीसी के अधिशाासी निदेशक शरद ने किया। डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। हिमालयन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक अब प्रत्येक सप्ताह टिहरी पहुंचकर मरीजों को पराम...