Rishikesh News: जेबीआईटी और डब्ल्यूआईटी बनी वॉलीबॉल चैंपियन
रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसके बालक वर्ग में जेबीआईटी देहरादून और बालिका वर्ग में डब्ल्यूआईटी देहरादून की टीम चैंपियन बनी। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जेबीआईटी देहरादून और बीटीकेआईटी द्वाराहाट के बीच खेला गया। जेबीआईटी देहरादून की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज की। बीटीकेआईटी द्वाराहाट की टीम उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला डब्ल्यूआईटी देहरादून और एफओटी देहरादून के बीच खेला गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.