Rishikesh News: जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को किया नमन
रिषिकेष, नवम्बर 14 -- Rishikesh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनायी। जयंती पर कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से स्व. नेहरू के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। ऋषिकेश स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दूरदर्शी नेता थे। वरिष्ठ कांग्रेसी मदनमोहन शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। इसी कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश सिंह मियां ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.