Rishikesh News: जमीन की धोखाधड़ी में केस दर्ज
रिषिकेष, सितम्बर 4 -- Rishikesh News: भरत विहार में एक भूखंड का बैनाम कर जमीन को किसी और को बेच दिया गया। इसका पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कृष्ण कुमार निवासी भरत विहार, ऋषिकेश ने तहरीर दी। तहरीर में बताया कि श्याम सुंदर गुप्ता निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश ने उनके साथ भरत विहार में भूमि का बैनामा किया। फिर जमीन को अन्य को विक्रय कर दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.