Rishikesh News: जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दे रही सरकार: प्रेमचंद अग्रवाल
रिषिकेष, अगस्त 29 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। बिजली, पानी, सड़क, नाली सहित जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। शनिवार को गीतानगर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मृत्युंजय महादेव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.