रिषिकेष, जुलाई 13 -- Rishikesh News: ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करने हेतू घोषणा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 600 स्ट्रीट लाइटें विधायक निधि से देने की घोषणा की। सोमवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगभग 600 लाइट विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह लाइटें विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में स्थापित की जाएगी, जिससे गांवों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इसके तहत जिला पंचायत सदस्य को 10 लाइट, प्रत्येक ग्राम प्रधान को 20 लाइट, क्षेत्र पंचाय...