Rishikesh News: जनता को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं देना ही मेरी जिम्मेदारी: प्रेमचंद
रिषिकेष, अक्टूबर 10 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान करना और प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। शनिवार को ग्राम सभा खैरी खुर्द में जनता मिलन कार्यक्रम कार्यक्रम हुआ। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंतरिक मार्ग के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.