रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- Rishikesh News: भानियावाला में भाजपा के सांगठनिक जिले ऋषिकेश की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती का आह्वान किया और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। गुरुवार को एक होटल में आयोजित बैठक में बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ता से समन्वय के साथ बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार कर संगठन को और गति दी जानी चाहिए। इस मौके पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, ऋषिक...