Rishikesh News: छूटे राज्य आंदोलनकारियों का जल्द हो चिह्नीकरण
रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के बावजूद चिह्नीकरण में नाम नहीं आने से नाराज आंदोलनकारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रकांता बेलवाल के नेतृत्व में आंदोलनकारी तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। चंद्रकांता ने बताया कि उन्होंने राज्य गठन के लिए जुलूस, चक्काजाम, रेल रोको, दिल्ली रैली आदि में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2009 से लेकर 2021 तक क्षेत्र के सक्रिय आंदोलनकारियों ने मूल प्रत्यावेदन तहसील और देहरादून में जमा भी किए, बावजूद उन्हें अभी तक चिह्नित नहीं किया गया है। उन्होंने वर्ष 2008 और 2009 में छूटे सक्रिय आंदोलनकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.