रिषिकेष, सितम्बर 7 -- Rishikesh News: बीते रविवार को छिद्दरवाला में डंपर से छात्र को कुचलने वाले डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि दीपक गुसाईं निवासी शिवशक्ति कॉलोनी, शिवराजपुर, कोटद्वार ने तहरीर दी। बताया कि बेटा अनिकेत बीते रविवार को स्कूटी से देहरादून आ रहा था। डंपर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मारी, जिसमें उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। एसआई जगदम्बा प्रसाद ने बताया कि डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत के मामले में केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...