Rishikesh News: छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- Rishikesh News: ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षा विभाग में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर अभियान के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संतोष डबराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो', 'नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज' और 'युवा शक्ति का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश' जैसे नारों के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे की लत से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत दुष्प्रभावों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल के वीर नायक वीर चंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.