रिषिकेष, सितम्बर 10 -- Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को परिसर में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि एनएसयूआई ऋषिकेश पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पूरी मजबूती के साथ सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। छात्र-छात्राओं के समर्थन और युवाओं के जोश के बल पर संगठन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कार्यकर्ताओं की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्र-छात्राओं की समस्याओं में उनके साथ खड़ी है और इस बार भी छात्र हित की आवाज मजबूती से...