Rishikesh News: चौपाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों को नवाजा
रिषिकेष, नवम्बर 4 -- Rishikesh News: भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को रानीपोखरी में किसान सम्मान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां किसानों को दीं। चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने किया। प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान करना और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को उठाने और उन्हें सरकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.