Rishikesh News: चीनी मिल में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: डोईवाला चीनी मिल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिल परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय गन्ना समिति के सदस्य सुभाष भट्ट अभियान में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1930 में स्थापित डोईवाला चीनी मिल क्षेत्र की ऐतिहासिक औद्योगिक धरोहर है। शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के साथ मिल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने और नई गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण दिया जाएगा। अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने कहा कि चीनी मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की साझा धरोहर है। इसकी स्वच्छता, गरिमा और व्यवस्थाओं को बनाए रखना सभी का सामूहिक कर्तव्य है। श्रमदान से कार्यस्थल के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.