रिषिकेष, अक्टूबर 22 -- Rishikesh News: किसानों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह से मुलाकात कर आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति और तौल व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की। किसानों ने कहा कि गन्ने की तौल समय पर होने से उन्हें राहत मिलेगी और आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। गन्ना समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि पूर्व अधिशासी निदेशक के कार्यकाल में जिस तरह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लाए जाने वाले गन्ने की तौल तुरंत होती थी, उसी तरह व्यवस्था बनाए रखी जानी चाहिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तौल के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उचित प्रबंध किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने गन्ने के बीज की उपलब्धता सहित किसानों से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी समय पर दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी प्रक...