Rishikesh News: चीनी मिल में कर्मचारियों को उपहार देकर मनाई दीवाली
रिषिकेष, नवम्बर 7 -- Rishikesh News: दीपावली पर डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक अजय वीर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के कर्मचारी मेहनती और ईमानदार हैं। उनके सहयोग से मिल की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारी और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। कर्मचारी खुशहाल रहेंगे तो पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे। चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि अधिशासी निदेशक के कार्यभार संभालने के बाद से मिल में मरम्मत का कार्य तेजी से हो रहा है। कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है। अधिशासी निदेशक कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी करते हैं। मौके पर मुख्य लेखाकार अरविंद शर्मा, सर्वजीत सिंह, शिवानी वर्मा, अंकित सिंह, मुख्य अभियंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.