रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अठूरवाला में टिहरी की याद में बनाए जा रहे ऐतिहासिक घंटाघर के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक को सम्मानित किया। मंगलवार को अठूरवाला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी विधायक बृजभूषण गैरोला के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। क्षेत्रवासियों ने अठूरवाला में टिहरी की याद में ऐतिहासिक घंटाघर के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर उनका आभार जताया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अठूरवाला में बनने वाला घंटाघर टिहरी की ऐतिहासिक स्मृतियों और संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास है। वित्तीय स्वीकृति मिलने से इस महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भावनाओं और आवश्यकताओं के अनुर...