Rishikesh News: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं मजबूत सड़कें: बृजभूषण गैरोला
रिषिकेष, जुलाई 5 -- Rishikesh News: विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मजबूत सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं और सामाजिक स्थलों का विकास गांव की पहचान को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए आने वाले समय में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे। रविवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोल ने कई जगहों पर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत नागल ज्वालापुर में आयोजित कार्यक्रम में 4 लाख 90 हजार की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.