Rishikesh News: गौहरीमाफी में श्रमिक की संदिग्ध मौत
रिषिकेष, अगस्त 3 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। गौहरीमाफी में निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान एक श्रमिक संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिक उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रायवाला कोतवाली पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है। 20 वर्षीय सचिन निवासी गांव निबोरिया, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), गौहरीमाफी स्थित एक निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करने आया था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे पक्के फर्श पर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल सचिन को साथी श्रमिक तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.