रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: जामल गांव में गुलदार के हमले में घायल पिंकी देवी से मंगलवार को वन विभाग की टीम ने मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। वन दरोगा दाताराम और वन रक्षक पंकज कुमार ने महिला से घटना की जानकारी लेने के साथ ही मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने घायल महिला और परिजनों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। साथ ही उपचार से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात की जानकारी ली गई, ताकि नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। अधिकारियों ने बताया कि जामल गांव में गाय-बकरियां चराने के दौरान पिंकी देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया था।हमले में वह घायल हो गई थीं। घटना के बाद से ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनी हुई है और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार की निगरानी की मांग क...