Rishikesh News: गुटखा-पान मसाले पर प्रतिबंध जनस्वास्थ्य की जरूरत: स्वामी रसिक महाराज
रिषिकेष, अक्टूबर 13 -- Rishikesh News: रायवाला, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला सहित संबंधित खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको लेकर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने खुशी जतायी है। नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रदेशवासियों के जीवन, स्वास्थ्य और भविष्य की रक्षा करना है। तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार का यह निर्णय सराहनीय है। इससे विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के प्रयासों को बल मिल सकता है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड केवल तीर्थों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.