Rishikesh News: गांव तक पहुंच रहा विकास, जरूरत के अनुसार हो रहे कार्य: बृजभूषण गैरोला
रिषिकेष, सितम्बर 22 -- Rishikesh News: विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं। भाजपा सरकार में गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार को डोईवाला के ग्राम पंचायत हल्द्वाडी में विकास कार्यों को गति देते हुए गोदीशेरा से बटेरना तक करीब डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग के उन्नतीकरण एवं डामरीकरण कार्य का विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिलान्यास किया। कहा कि यह कार्य करीब एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। मार्ग के निर्माण से ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही इस मार्ग के बनने से क्षेत्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.