Rishikesh News: गड्ढों से बेहाल सड़कों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: डोईवाला-देहरादून उपमार्ग और चांदमारी मार्ग पर लंबे समय से बने बड़े-बड़े गड्ढों से वाहन चालकों को हो रही परेशानी के बीच लोक निर्माण विभाग ने अब गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। जेसीबी की मदद से सड़क के गड्ढों में भरान कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों ने राहत की उम्मीद जताई है। डोईवाला-देहरादून उपमार्ग और चांदमारी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की स्थिति में सुधार की मांग उठाई थी। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह पम्मी राज ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.