Rishikesh News: गंगा नगर में व्याप्त समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए
रिषिकेष, अगस्त 20 -- Rishikesh News: गंगा नगर में जर्जर विद्युत पोल, क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य समस्याओं को लेकर सामाजिक सरोकार मंच ने आवाज उठाई है। गुरुवार को मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला से मुलाकात की। मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह भंडारी ने कहा कि गंगानगर में कई स्थानों पर बिजली के पोल जर्जर होकर गिरने की स्थिति में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ही क्षेत्र की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। अपर गंगानगर क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या से आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। मेयर ने मामले में सकारात्मक कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर सामाजिक सरोकार मंच के संयोजक बृजपाल राणा, उपाध्यक्ष बृजमोहन मनोडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.