Rishikesh News: गंगाघाटों पर मलबे और कीचड़ से मुसीबत
रिषिकेष, सितम्बर 24 -- Rishikesh News: मानसून थमने के बाद अब गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जिसके चलते गंगाघाटों पर रेत और मलबे के ढेर लगने लगे हैं। जिससे श्रद्धालुओं को गंगा दर्शन-पूजन और स्नान में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ से अटे गंगा घाटों पर पैदल आवागमन में उनकी मुसीबत बढ़ गई है। सितंबर माह में त्रिवेणी समेत आसपास के सभी गंगाघाट बरसाती पानी से लबालब रहे। लेकिन बारिश थमने के बाद अब स्नानघाटों पर मलबे और रेत के टीले नजर आने लगे हैं। घाटों में मलबा अटने से श्रद्धालु घाट के किनारों पर जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे हैं। मलबे और कीचड़ की वजह से आचमन और दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं की भी दुश्वारियां बढ़ गई है। सर्वाधिक दिक्कतें त्रिवेणीघाट पर हो रह हैं。
साफ-सफाई की स्थिति यहां नावघाट पर मलबे की वजह से कीचड़ में आवागमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.