रिषिकेष, सितम्बर 13 -- Rishikesh News: सूर्यकिरण वेलफेयर सोसाइटी ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 छात्रों को एक-एक हजार के चेक वितरित किए गए। रविवार को स्थित इंदिरा नगर में सूर्यकिरण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ऋषिकेश ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को समय पर प्रोत्साहन मिलना उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देता है। शिक्षा और खेल में आगे बढ़ रहे बच्चों को समाज का सहयोग मिले तो वे भविष्य में क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...