Rishikesh News: खेलों से निखरती है बच्चों की प्रतिभा: गैरोला
रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- Rishikesh News: माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित विकासखंड की 24वीं ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनार गांव में हुआ। विधायक बृजभूषण गैरोला ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में विधायक ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से ही विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक ने सम्मानित भी किया। यह भी पढ़ें- Bokaro New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.