रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rishikesh News: पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग और एम्स ऋषिकेश की ओर से स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को बीमारी के लक्षणों, समय पर पहचान और उपचार की जानकारी दी गई। एम्स के ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अमित सहरावत ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। जागरूकता, लक्षणों की समय पर पहचान और उचित चिकित्सकीय परामर्श से इसके निदान एवं उपचार में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि स्तन में गांठ महसूस होना, आकार या बनावट में बदलाव, त्वचा में गड्ढे पड़ना और रक्तमिश्रित स्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, इन लक्षणों का होना हमेशा कैंसर का संकेत नहीं है, लेकिन ऐसी स्थिति ...