रिषिकेष, नवम्बर 15 -- Rishikesh News: छठ महापर्व के तहत रविवार को डोईवाला के केशवपुरी और राजीव नगर स्थित घाट छठी मैया के पारंपरिक भजनों और लोकगीतों से गूंज उठे। शाम होते ही बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पूजा सामग्री से सजी डलिया लेकर घाटों पर पहुंचे। घाटों पर छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। व्रतियों ने माथे पर तिलक लगाकर जल में खड़े होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाटों पर 'केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल झांके-झांके' और 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए' जैसे प्रसिद्ध पारंपरिक छठ गीत गूंजते रहे। छठी मैया के भजनों और लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। व्रती महिलाएं पारंपरिक तरीके से पूजा करती नजर आईं। पूजा की डलियों ...